Jaunpur

केराकत में पैथकाइंड लैब का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा

रिपोर्ट: अंकित मिश्रा।

 

केराकत, जौनपुर। केराकत के स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप रविवार को पैथकाइंड लैब का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर 10 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने बताया कि लैब में आधुनिक तकनीक से विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। साथ ही, जो मरीज लैब तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट विभिन्न अस्पतालों में मान्य होगी, जिससे मरीजों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी। स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब जांच कराने के लिए जौनपुर (लगभग 30 किमी) या वाराणसी (लगभग 45 किमी) जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने शहर में ही उपलब्ध हो सकेंगी। उद्घाटन समारोह में डॉ. आलोक कुमार, सत्यम पांडेय, संजय मौर्य, सत्यप्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button