Varanasi

वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: कई सहायक पुलिस आयुक्त के साथ थाना प्रभारियों व निरीक्षकों के हुए तबादला

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। वाराणसी कमिश्नरेट में 22 सितंबर 2025 को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ-साथ थाना प्रभारियों व निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

जानें किसका कहां हुआ तबादका

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कुल 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें थाना प्रभारी/निरीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नीचे तबादलों का मुख्य विवरण प्रस्तुत है:

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के ट्रांसफर
  • श्रीमती प्रज्ञा पाठक – सहायक पुलिस आयुक्त कटवालिया, उन्हें अवकाश पर भेजा गया।
  • डॉ० अतुल अंजान त्रिपाठी – सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, अब सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली
  • शुभम कुमार सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय/ अपराध/ एएचटीयू/ प्रोटोकॉल/ महिला अपराध/ जनसुनवाई/ जल व पर्यटन पुलिस का पर्यवेक्षण, से अब सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध/ मुख्यालय।
  • विजय प्रताप सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ/आंकिक से अब सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/ आंकिक/ अपराध/ एएचटीयू/ प्रोटोकॉल/ महिला अपराध/ जनसुनवाई/ जल व पर्यटन पुलिस का पर्यवेक्षण।
  • विदुष सक्सेना – सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध से अब सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ/ साइबर अपराध।
निरीक्षक/उपनिरीक्षक और थाना प्रभारी के ट्रांसफर
  • नि० विमल कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक चौक से आदमपुर
  • नि० वीरेंद्र कुमार सोनकर – प्रभारी निरीक्षक आदमपुर से अब चौक
  • नि० विजय कुमार शुक्ला – प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध से अब चेतगंज
  • नि० दिलीप कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक चेतगंज से अब चौक
  • नि० जगदीश कुशवाहा –प्रभारी निरीक्षक शिवपुर से अब पुलिस लाइन
  • नि० दयाराम –प्रभारी निरीक्षक लक्सा अब राजातालाब
  • उ०नि० राजू कुमार – थानाध्यक्ष राजातालाब से थानाध्यक्ष लक्सा
  • उ०नि० उपेंद्र प्रताप सिंह — पुलिस लाइन (नवागंतुक) से थानाध्यक्ष दशाश्वमेध

वाराणसी कमिश्नरेट में हुए इस पुलिस फेरबदल का मकसद प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता व सशक्तिकरण के साथ कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button