VaranasiNews

Varanasi: थाना कपसेठी पुलिस ने अन्तरजनपदीय नकबजन गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 4 लाख के नगद व जेवरात बरामद

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस ने अन्तरजनपदीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹1,52,200/- नगद और लगभग ₹2.50 लाख मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं।

दिनांक 29/30 अगस्त 2025 की रात ग्राम सरावां (थाना कपसेठी क्षेत्र) में एक मकान में सेंधमारी की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा संख्या 128/2025 धारा 305/331(4)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर की सूचना पर 12 सितंबर 2025 को बाहरी नाला पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुभाष बनवासी पुत्र स्व. जोखन बनवासी, निवासी ग्राम भकोड़ा, थाना चौरी, जनपद भदोही
  2. श्यामवृज बनवासी पुत्र श्रीनाथ बनवासी, निवासी ग्राम बैरी नवादा, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर

 

पुलिस के मुताबिक ये अभियुक्त घुमंतू प्रवृत्ति के हैं और अलग-अलग जिलों में घूमकर नकबजनी करते थे। लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते। सीसीटीवी निगरानी से बचने के लिए हाईवे या निजी वाहनों की बजाय पैसेंजर ट्रेनों से सफर करते थे। स्थायी ठिकाना न होने के कारण इनकी पहचान और गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी। चोरी के बाद सामान को रिश्तेदारों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपा देते थे।

गिरफ्तार अरोपियों के पास से 1,52,200/- नकद, पीली धातु के जेवरात (टप्स, नाक कील, मंगलसूत्र आदि), सफेद धातु के जेवरात: करधनी, पायल, लच्छा, बाली, बिछिया, जंजीर, चूड़ी , 1 वीवो एंड्रॉइड मोबाइल व रसीद (मूल्य ₹12,500/-) बरामद हुआ।

पूछताछ में सुभाष बनवासी ने स्वीकार किया कि उसने चार साथियों—गोपी बनवासी, कमलेश बनवासी, सुदामा बनवासी और लालजी उर्फ राजकुमार बनवासी—के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। चोरी की रकम में से ₹50,000/- उसने श्यामवृज को छिपाने के लिए दिया था।

तीन साथी (गोपी, कमलेश और सुदामा) को पूर्व में थाना बरसठी, जनपद जौनपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चौथे साथी लालजी उर्फ राजकुमार की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button