Ghazipur

नवरात्रि–दशहरा से पहले गाजीपुर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बैठक

रिपोर्ट: राहुल पटेल।

 

गाजीपुर। नवरात्रि और दशहरा जैसे बड़े त्योहारों से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी सुधार पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.एस. नागर की मौजूदगी में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी।

लोगों से अपील की गई कि त्योहारों को श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा और सावधानी को भी ध्यान में रखें। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों की रौनक शांति और भाईचारे के माहौल में बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button