Varanasi

Varanasi: चौबेपुर में जनहित के मुद्दों पर भाईचारा बैठक, गांव की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, सामूहिक रूप से आवाज उठाने का लिया संकल्प

विशाल कुमार, संवाददाता 

 

वाराणसी। चौबेपुर बाजार में रविवार को ग्राम जनहित विकास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाईचारा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एडवोकेट मुकेश कुमार ने किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा, शौचालय, आवास और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसके अलावा महिला उत्पीड़न तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसके साथ ही जनसमस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जरूरत है, ताकि उनका समयबद्ध समाधान कराया जा सके।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों को एकजुट होकर आवाज उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने की बात कही गई।

ग्राम जनहित विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य गांव के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाकर लोगों को एकजुट करना तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना है।

बैठक में पत्रकार विशाल कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, आकाश कुमार गौतम, सुद्वी राम बौद्ध, रामबली ट्रेलर, राजेश गौतम, राहुल कुमार, वेंकटेश, सनोज चौधरी, शिवकुमार उर्फ सौरभ, दयाशंकर, एडवोकेट मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, राहुल राव, जालंधर कुमार, राजन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने गांव की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने तथा गांव के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button