लखनऊUttar Pradesh

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी, 23 अप्रैल शाम 4 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

माधवी मिश्रा, वाराणसी

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित परिषद मुख्यालय से की जाएगी।

 

लखनऊ समेत यूपी के 32 जिलों में भीषण गर्मी का कहर, लू का अलर्ट जारी

 

इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया है और रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करना होगा।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट के होमपेज पर “हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026” या “इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करना होगा। इंटरमीडिएट के कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड पर अंकित स्कूल कोड भी भरना पड़ सकता है। कैप्चा कोड डालकर ‘View Result’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें।

लखनऊ में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.55 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड महिला डॉक्टर बनी शिकार

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button