‘लोकतंत्र की हत्या’: फर्जी एनकाउंटर मामले में वाराणसी में श्रद्धांजलि सभा
गुरुधाम चौराहे पर शहीद भरत तिवारी की सरकारी तंत्र द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा

वाराणसी: गुरुधाम चौराहे पर शहीद भरत तिवारी की सरकारी तंत्र द्वारा कथित नृशंस हत्या के विरोध में एक प्रभावशाली श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित जनों ने इस अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ने की सौगंध ली।
दी इण्डिया फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी सामूहिक शपथ ली गई। मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कुमार शुक्ला, अध्यक्ष बनारस बार काउंसिल उपस्थित रहे। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाकर न्याय की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
वाराणसी में मांस-मछली दुकानों के विस्थापन के विरोध में कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता वैभव कुमार त्रिपाठी ने इस घटना को लोकतंत्र की सीधी हत्या बताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष किया जाएगा।
सभा में अन्य प्रमुख रूप से मनेन्द्र उपाध्याय, अनूप पाण्डे, बबलू शुक्ला, अमित विश्वकर्मा, तुषार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा का संचालन धीरेन्द्र पाठक और पीयूष राय द्वारा किया गया।
अंत में दी इण्डिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीज वकार खान ने सभी उपस्थित जनों, वक्ताओं तथा मीडिया बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि न्याय की इस लड़ाई में सभी का साथ और समर्थन मिलता रहेगा।
यह सभा शहीद भरत तिवारी को न्याय दिलाने और सरकारी तंत्र में हो रहे दुरुपयोग के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनकर उभरी। उपस्थित लोगों में इस बात को लेकर गहरी आक्रोश और संकल्प की भावना देखी गई कि लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।




