GhazipurCrime

Ghazipur: नंदगंज में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगी

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस ने सोमवार 29 जून 2026 को एक बड़ी सफलता हासिल की। कुख्यात और शातिर अपराधी मुख्तार खान को पुलिस मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

मुठभेड़ का विवरण

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज की पुलिस टीम मुखबिर खास की सूचना पर सक्रिय थी। टीम ने क्षेत्रांतर्गत रेवसा कट से धामूपुर धरवां जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।

 

 

जब पुलिस टीम ने मुख्तार खान को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की संतुलित जवाबी फायरिंग में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अभियुक्त को तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

 

रोहनिया में SOG और रोहनिया पुलिस की बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, किराना व्यापारी की हत्या के थे आरोपी

 

बरामदगी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्तार खान के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

मुख्तार खान पुत्र भोलू खान, निवासी नोनहरा (थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर), उम्र करीब 39 वर्ष, गाजीपुर जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों में वांछित था।

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी के  ऊपर मुख्य गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता से संबंधित दो मामले (थाना नोनहरा), गैंगेस्टर एक्ट (थाना नोनहरा), दहेज हत्या (304B), 498A और डीपी एक्ट (थाना नोनहरा), चोरी (379, 411 IPC) और आर्म्स एक्ट (थाना बिरनो) के साथ अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले सामने आए हैं। अब घटना के आधार पर थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 210/26 दर्ज किया गया है। इसमें धारा 109(1) BNS और 3/25 Arms Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष नंदगंज अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, थाना नंदगंज की अन्य टीम के सदस्य शामिल रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button