शटडाउन के बावजूद दौड़ी बिजली, खंभे पर काम कर रहे संविदाकर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया जाम
अंकित मिश्रा, गाज़ीपुर

` बिजली विभाग के लापरवाही की भेंट चढ़ा सविंदा कर्मचारी, मौत
~ पिछले 5 वर्षों में लगभग विभाग की लापरवाही से जा चुकी है सात जाने, विभाग मौन
~ करीब चार घंटे चला चक्का जाम, उपजिलाधिकारी की सूझबूझ से हटा
खानपुर, गाज़ीपुर। थानाक्षेत्र के अहलादपुर में बिजली विभाग के लापरवाही से सविंदा कर्मी की मौत हो गई, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वही सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव को लेकर खानपुर पावर हाउस के पास औड़िहार चंदवक मार्ग को जाम कर कार्यवाही की माँग करने लगे।
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष खानपुर व कोतवाल सैदपुर अनिल कुमार समेत बहरियाबाद थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बहुरा गाँव निवासी धर्मेंद्र यादव (35) पुत्र रामअवध यादव रोज की भांति घर से खानपुर पावर हाउस अपने डयूटी पर पहुँचे वही अहलादपुर में फाल्ट की जानकारी मिलने पर शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ गये तभी अचानक सप्लाई शुरू हो गई जिससे वह करंट के चपेट में आ गये और खम्भे से ही जलते हुए नीचे गिर पड़े। वही आसपास के लोग उन्हें लेकर खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इधर घटना को जानकारी होने पर खानपुर जेई सूर्यनाथ राम व बिजली कर्मचारी प्रभुनाथ राम के साथ SSO नागेंद्र कुमार पावर हाउस छोड़ मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही हड़कंप मच गया, इधर मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों ने शव को पावर हाउस के सामने औड़िहार चंदवक मार्ग पर रख चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस विभाग को मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष खानपुर राजीव कुमार पांडेय व कोतवाल सैदपुर अनिल सिंह सहित थानाध्यक्ष बहरियाबाद वासुदेव प्रसाद मौके पर पहुँच गये और चक्का जाम हटवाने के प्रयास में लगे रहे। लेकिन इधर ग्रामीण बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा और सरकारी नौकरी के मांग सहित उचित मुआवजा व बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने को लेकर अड़े रहे।
घटना की जानकारी के बाद भी नही पहुँचे बिजली विभाग के अधिकारी, ग्रामीणों में रोष
खानपुर।। सविंदा कर्मी के मौत पर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने को लेकर अड़े रहे लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नही पहुँचा वही घटनास्थल पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी व उपजिलाधिकारी सैदपुर समेत तहसीलदार सैदपुर हिमांशु सिंह भी मौके पर पहुँच गये और काफी सूझबूझ से व उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर की मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कहने पर ग्रामीणों को समझाने के करीब चार घण्टे बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
मृतक के परिजनों ने जेई खानपुर पर लगाया गम्भीर आरोप
खानपुर।। मृतक धर्मेंद्र के पिता रामअवध ने बताया कि धर्मेंद्र आईटीआई किया हुआ था पावर हाउस पर सीनियर कर्मचारी होने के बाद भी जेई सूर्यनाथ राम के द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था, जबकि वही कार्यरत प्रभुनाथ राम से स्वजातीय होने के कारण उसे सीनियर का दर्जा दिया जाता था। आज घटना के पीछे जेई खानपुर और SSO नागेंद्र यादव, कर्मचारी सूर्यनाथ राम का हाथ है।
15 दिन के मासूम को छोड़ अलविदा कह गया धर्मेंद्र
धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही माता भगवानी देवी व पत्नी राधिका दहाड़े मारकर रोने लगी, धर्मेंद्र को अभी महज 15 दिन पूर्व ही एक लड़का हुआ था। मृतक धर्मेंद्र अपने पीछे एक डेढ़ वर्ष की पुत्र और 15 दिन का पुत्र छोड़ गया




