शिवपुर में भीषण सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराया युवक, इलाज के दौरान मौत

वीरेंद्र पटेल, संवाददाता, वाराणसी
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा नटीनिया दाई बाईपास रोड पर द रॉयल लॉन के सामने हुआ, जहां एक युवक बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद जहीर, निवासी अकबरपुर टांडा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि नटीनिया दाई बाईपास रोड पर द रॉयल लॉन के सामने युवक का वाहन बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिवपुर मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, युवक किस वाहन से जा रहा था और टक्कर की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




