News

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद

फातमान रोड स्थित एसएन रेफ्रिजरेशन में ताला तोड़कर हुई थी चोरी, पुलिस ने 12,030 रुपये नकद और चोरी का सामान किया बरामद

रिपोर्ट: वीरेंद्र पटेल, संवाददाता, वाराणसी।

 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, एसी की कॉपर पाइप और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चोरी का सामान, घटना में इस्तेमाल वाहन और 12,030 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, फातमान रोड स्थित एसएन रेफ्रिजरेशन के संचालक ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अक्टूबर को दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, कॉपर पाइप, वाई-फाई उपकरण, डीवीआर और कैश काउंटर से करीब 25 से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने 13 अक्टूबर को नगर निगम एनईआर ग्राउंड के पास स्थित एक पुराने खंडहर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ इम्मू, मेराज अंसारी, आमिर अंसारी, प्रिंस चौरसिया, साहजेब और राशिद खान के रूप में हुई है। सभी आरोपी वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button