VaranasiNews

जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा नशे का कारोबार, शिकायत के बाद भी क्यों नही हो पा रही कार्यवाही

चितईपुर में जनरल स्टोर की आड़ में गांजा बिकने का आरोप, सामाजिक संस्था ने एक माह पहले दी थी लिखित शिकायत, फिर भी थाना प्रभारी द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर उठ रहे सवाल

अजय त्रिपाठी , वाराणसी

 

~ चितईपुर में जनरल स्टोर की आड़ में कथित रूप से गांजा बिक्री का मामला सामने आया

~ सामाजिक कार्यकर्ता ने एक माह पहले थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी

~ आरोप है कि मनीष जायसवाल और गुड्डू नामक व्यक्ति चला रहे हैं अवैध नशे का कारोबार

~ BHU के छात्र-छात्राओं समेत युवाओं के नशे की चपेट में आने की आशंका जताई गई

~ शिकायतकर्ता ने वीडियो प्रमाण होने का भी दावा किया, फिर भी अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

~ सवाल है कि नशे के कारोबार पर रोक की जिम्मेदारी रखने वाला आबकारी विभाग भी क्यों निष्क्रिय?

~ कुछ दिन पहले चितईपुर में खुलेआम गांजा बिक्री का वीडियो हुआ था वायरल

~ पुलिस ने क्यों नहीं लिया संज्ञान—आखिर क्या है मजबूरी?

 

 

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम गांजा बिक्री का मामला सामने आया है, जिसे लेकर एक महीना पहले स्थानीय महिला ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित पत्र देकर आरोप लगाया है कि चितईपुर चौराहे के पास सीरगोवर्धन रोड पर स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में मनीष जायसवाल और गुड्डू नामक व्यक्ति गांजा बेचने का अवैध कारोबार चला रहे हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस अवैध गतिविधि के चलते क्षेत्र के युवा, यहां तक कि BHU के छात्र-छात्राएं भी नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इस संबंध में उनके पास वीडियो प्रमाण भी मौजूद हैं।

शिप्रा श्रीवास्तव, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और स्वयं नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी हैं, ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि शहर में इस तरह के अवैध कारोबार को कथित रूप से संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है और कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं।

10 अप्रैल 2026 को थानां प्रभारी चितईपुर को दिया गया शिकायत पत्र

 

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लग सके और समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button