Chandauli

Chandauli: चौकी इंचार्ज पर मारपीट और 30 हज़ार रिश्वत मांगने लेने का आरोप, किसान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

चंदौली में खेत समतलीकरण विवाद: ट्रैक्टर चालक के साथ पिटाई, मोबाइल छीना, 30 हजार रुपये लेकर छोड़ाने का आरोप; पीड़ित ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, जांच और कार्रवाई की मांग

चन्दन सिंह, चन्दौली

 

 

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित बसरतिया गांव में खेत समतलीकरण के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव के एक किसान ने ताराजीवनपुर चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

 

शिकायतकर्ता सरदार यादव का आरोप है कि वह अपने खेत का समतलीकरण ट्रैक्टर रैपर से करा रहे थे। इसी दौरान ताराजीवनपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बिना किसी उचित कारण के उनके साथ तथा ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें चौकी ले जाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। सरदार यादव का दावा है कि बाद में 30 हजार रुपये देने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

इन आरोपों के संबंध में सरदार यादव ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ताराजीवनपुर चौकी इंचार्ज समेत संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से मामले की जांच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button