Varanasi
सई नदी में तैरता मिला शव, बरगुदर पुल पर मची सनसनी
राहगीरों ने नदी में देखा शव, सूचना पर पहुंची पुलिस; पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

राजकुमार बेनवंशी, वाराणसी
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास गुरुवार को सई नदी में एक शव तैरता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब नदी में तैरते शव पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव नदी में कैसे पहुंचा और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।




