Ghazipurशासन प्रशासन

कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी, अब 90 की जगह 125 रुपये प्रति कुंतल मिलेगा लाभांश

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

सैदपुर, ग़ाज़ीपुर। नगर के तहसील सभागार में सोमवार को अन्नपूर्णा संचालकों एवं उचित दर विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। तहसील सभागार में मौजूद कोटेदारों और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की। शासन की ओर से अब कोटेदारों को मिलने वाला लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। लाभांश में हुई इस वृद्धि को उचित दर विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने किया। उन्होंने कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से कोटेदारों को राहत मिलेगी। सरकार राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों तक समय पर राशन पहुंचाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि शासन की योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन केंद्रों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उचित दर विक्रेताओं को अब ‘अन्नपूर्णा संचालक’ के नाम से संबोधित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रभारी एसडीएम अरुण गिरी, तहसीलदार हिमांशु सिंह, कमलेश पांडेय, डॉ. बीके राय, बीईओ उदयचंद राय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्नपूर्णा संचालक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button