वाराणसी: मिशन शक्ति अभियान के तहत गिलट बाजार में महिला कैडेट्स ने संभाला ट्रैफिक
नवरात्र पर शिवपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रिपोर्ट: श्रुति।
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शिवपुर पुलिस ने गिलट बाजार चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में महिला पुलिसकर्मियों, एनसीसी की महिला कैडेट्स और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक संचालन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक प्रतिभा शाही, उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा तथा महिला आरक्षी नेहा, सोनम और प्रीति ने सक्रिय भूमिका निभाई।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा संबंधी सहायता की जानकारी देना और समाज में सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देना है।




