VaranasiMedicalNews

चोलापुर के शशांक सिंह ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, AIR 23,919 और EWS में 2,837वीं रैंक हासिल

श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र ने BAMS की पढ़ाई के साथ दोबारा तैयारी कर MBBS के लिए शानदार सफलता हासिल की।

रिपोर्ट: विवेक राय।

 

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के मेधावी पूर्व छात्र शशांक सिंह ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 23,919 तथा जनरल ईडब्ल्यूएस (General-EWS) श्रेणी में 2,837वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शशांक सिंह, ग्राम तेवर (चोलापुर) के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वर्ष 2025 में आयोजित NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने BAMS पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया और वर्तमान में बरेली में अध्ययनरत हैं।

BAMS की पढ़ाई जारी रखने के बावजूद शशांक ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प के साथ एक बार फिर NEET UG 2026 की परीक्षा दी, जिसमें शानदार रैंक हासिल कर MBBS में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शशांक की सफलता उनके कठिन परिश्रम, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने शशांक सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शशांक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय ने बताया कि शशांक सिंह संस्थान के सातवें ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने MBBS की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजन और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button