महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा व किया माल्यार्पण
माधवी मिश्रा, वाराणसी

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की वाराणसी महानगर जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया नगर फेज-2, आशापुर में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 जनवरी को राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती के भव्य आयोजन की तैयारी और संगठन विस्तार रहा। इस अवसर पर महिला विंग के विस्तार को भी अंतिम रूप दिया गया और संगठन को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडे ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी एक महान महापुरुष और वीर योद्धा थे, जिनका इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी महाराजा सुहेलदेव की जयंती को उत्सव के रूप में मनाएगी और उनके विचारों व संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
महानगर अध्यक्ष जागेश्वर राजभर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पार्टी आशापुर चौराहे से पदयात्रा निकालते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सारनाथ स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा तक पहुंचेगी। वहां राजभर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और स्वाभिमान का प्रतीक होगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडे, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल प्रमुख महासचिव दिनेश देव राजभर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जागेश्वर राजभर ने की। इसके अलावा महिला मंच महानगर अध्यक्ष रेनू राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मंच राजकुमारी माताजी, महानगर प्रभारी प्रदीप राजभर, छप्पन राजभर, कार्यालय प्रभारी दशरथ राजभर (मंडल महासचिव), अमित राजभर (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच) और मुकेश राजभर (महानगर महासचिव) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।




