Varanasi

दबंगों ने सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर बंद किया रास्ता, पीड़ित की नहीं हो रही कहीं सुनवाई

थाना चौबेपुर क्षेत्र के भगतुआ गांव में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं; पीड़ित परिवार स्कूल व दैनिक आवागमन से परेशान

रिपोर्ट: विशाल कुमार।

चौबेपुर, वाराणसी। थाना चौबेपुर अंतर्गत भगतुआ गांव में दबंगों ने सरकारी खड़ंजा उखाड़कर पीड़ित अजय उपाध्याय के घर का एकमात्र रास्ता जबरन बंद कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने खड़ंजा हटाकर वहां दीवार खड़ी कर दी, जिसके चलते पीड़ित का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत 08 नवम्बर 2025 को प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे, पीड़ित के अनुसार पुलिस चौकी जाल्हूपुर में बुलाकर उस पर दबाव बनाया जाने लगा।

न्याय न मिलने पर अजय उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त सहित उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक, उसने इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी, चिरईगांव विकासखंड को भी दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

रास्ता बंद होने से पीड़ित के परिवार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल आना-जाना बाधित हो गया है, वहीं परिवार की एक गाय को चारा ले जाने में भी परेशानी हो रही है।

पीड़ित का आरोप है कि दबंग स्थानीय थाना और चौकी की शह पर आए दिन विवाद करने और मारपीट की कोशिश में रहते हैं। साथ ही, परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है, जिससे पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।

उधर, जहां उच्च अधिकारी पुलिस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वहीं स्थानीय थाना और चौकी की यह उदासीनता कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button