VaranasiNews

वाराणसी में अवैध शराब कारोबार पर सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट से भारी मात्रा में शराब बरामद

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

 

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को देर रात थाना सिगरा क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित विजयनगरम मार्केट में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

विजयनगरम मार्केट रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण रात्रि के समय आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है। आरोपियों ने इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए देर रात अवैध रूप से शराब की खुलेआम बिक्री कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहां बिना लाइसेंस के अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर बेची जा रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पहुंची और छापा मारा।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की 35 बोतलें, देसी शराब की 16 व बीयर की 41 कैन बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री और भंडारण का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों को थाना सिगरा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये शराब कहां से आ रही थी और क्या इनका कोई बड़ा नेटवर्क है।

थाना सिगरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस शहर में शराब माफिया पर लगातार नकेल कस रही है।

यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब व्यापार को रोकने में महत्वपूर्ण है, बल्कि रेलवे स्टेशन के आसपास की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button