Chandauli

चंदौली में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे 2.51 कुंतल गांजा

ANTF गाजीपुर और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, झारखंड निवासी आरोपी बजरंग गिरफ्तार; NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

रंधा सिंह, संवाददाता, चन्दौली

चंदौली। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ANTF गाजीपुर और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर के अंदर बनाए गए गुप्त बॉक्स से 2 कुंतल 51 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी बजरंग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखी थी गांजे की खेप

पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजे की खेप को सामान्य तरीके से कंटेनर में रखने के बजाय उसे छिपाने के लिए गुप्त बॉक्स तैयार किया था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को इसी गुप्त बॉक्स से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

कुल बरामद गांजे का वजन करीब 251 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

 

ब्रेजा बनी ‘पायलट’, ट्रक में पुट्टी के नीचे शराब… चंदौली में तस्करी का अनोखा पैटर्न पकड़ा गया

 

करोड़ों की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान झारखंड निवासी बजरंग को गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है और आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

NDPS एक्ट में मुकदमा, नेटवर्क की पड़ताल जारी

बरामदगी के बाद अलीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस और ANTF की जांच अब गांजे की सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े लोगों तक पहुंचने पर केंद्रित है। करीब 1.25 करोड़ रुपये की गांजे की खेप बरामद होने के बाद इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button