News

डीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील

रिपोर्ट: रंधा सिंह, संवाददाता, चंदौली।

 

चंदौली। रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग के समन्वय से एक गैर-सरकारी संस्था के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में डालने और रेलवे परिसर को गंदगी से मुक्त रखने के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को रेल यात्रा में संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की भी जानकारी दी गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि रेलवे परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना केवल रेल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक यात्री की भी जिम्मेदारी है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाएं, कचरे का उचित निस्तारण करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों के प्रति सतर्क रहें। स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी से रेलवे परिसर को बेहतर बनाया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button