चंदौली: डीडीयू जंक्शन पर गंदे पानी का सैलाब, यात्रियों की हालत खराब, डीलक्स शौचालय बंद, फिर भी सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
धर्मेन्द्र कुमार, चन्दौली
~ बंद हुआ डीलक्स शौचालय फिर भी गंदा पानी सड़कों पर
~ नगर पालिका की लापरवाही भुगत रहे रेल यात्री
~ डीडीयू नगर की नालियां चोक गंदा पानी सड़कों पर
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित डीलक्स शौचालय को रेल प्रशासन ने पूरी तरीके से बंद कर दिया फिर भी गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिस स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा का सामना करना पड़ रहा है नगर पालिका द्वारा बनाई गई नालियां पूरी तरीके से जाम है जिसकी वजह से यह पानी सड़कों पर बह रहा है।
पिछले कई दिनों से डीडीयू नगर में अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चल रहा है जिसकी वजह से नगरपालिका द्वारा बनाई गई नालियां जाम हो गई हैं। जिसे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है आलम यह है कि वीआईपी गेट पर भी गंदा पानी बह रहा है स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा का सामना करना पड़ रहा है नगर पालिका ने अपनी कमी छुपाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में बनाये गए एक शौचालय पर यह कहकर बुलडोजर चला दिया कि शौचालय का पानी सड़क पर जा रहा है। हालांकि शौचालय को ध्वस्त करने के बाद भी पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है इसके बाद डीलक्स शौचालय को भी प्रशासन ने बंद करने का आदेश जारी कर दिया डीलक्स शौचालय को भी रेल प्रशासन ने पूरी तरीके से बंद कर दिया लेकिन उसके बाद भी गंदा पानी सड़कों पर बह रह रहा है नाली जाम होने की वजह से यह पानी सड़कों पर जमा हो गया है अब नगर पालिका की कर्मियों का खामियाजा रेलयात्री भुगत रहे हैं इस समय सर्कुलेटिंग एरिया में ना तो कोई शौचालय है और ना तो स्नान घर अगर नगर पालिका नालियों को पूरी तरीके से साफ कर देती तो यह गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहता।




