Varanasi

NSG कमांडो लिखी चमचमाती नीली बत्ती स्कार्पियो में निकला पूर्व प्रधान: प्रभारी फूलपुर ने निकली यादव जी की हेकड़ी, स्कॉर्पियो हुई सीज

नीरज सिंह, वाराणसी

 

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में एनएसजी कमांडो लिखी नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से घूम रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में उक्त व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार यादव पुत्र राजदेव यादव, निवासी देवजी, थाना फूलपुर, वाराणसी के रूप में हुई, जो पूर्व प्रधान बताया जा रहा है।

 

मांस-मछली कारोबार को शहर से बाहर भेजने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरा ‘साझा संस्कृति मंच’

 

पुलिस को वाहन पर अवैध रूप से नीली बत्ती और एनएसजी कमांडो लिखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने वाहन की जांच कराई। जांच में आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।

 

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को बिना वैधानिक अधिकार के सरकारी पहचान या विशेष सुरक्षा बलों का नाम उपयोग करने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button