Jaunpur

जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडे और फावड़े चले; चार गंभीर घायल, VIDEO वायरल

राजकुमार बेनवंशी, संवाददाता, जौनपुर

 

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फावड़ों से हमला हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Click here for viral video

https://www.instagram.com/reel/DbakCO1zTo9/?igsh=aXJzcDdveTV2ODV3

 

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भोला शंकर पटेल और रामधनी पटेल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे भोला शंकर पटेल खेत में पानी भरने के बाद जुताई करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान रामधनी पटेल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा फावड़ों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

 

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम सैमुअल पाल एन. सख्त, तय समय में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिए निर्देश

 

इस मारपीट में एक पक्ष के भोला शंकर पटेल, भरत लाल पटेल और राजब्रिज पटेल, जबकि दूसरे पक्ष के रामधनी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एम.एस. यादव ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मामले में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button