वाराणसी के समग्र विकास पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए ‘काशी जन संवाद’ का हुआ आयोजन
आयुक्त वाराणसी मण्डल / अध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण एस० राजलिंगम की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण पुर्ण बोरा की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में "काशी जन संवाद" का आयोजन हुआ सम्पन्न

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी
वाराणसी, 19 अप्रैल 2026: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आयुक्त वाराणसी मण्डल एवं अध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण पुर्ण बोरा की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में “काशी जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस जन संवाद में शहर के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में आमंत्रित प्रमुख अतिथियों एवं प्रतिनिधियों में शामिल थे:
– इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं चिकित्सालय संघ
– व्यापार एवं बाजार संघ
– होटल एवं रेस्टोरेंट संघ
– पर्यटन गाइड संघ
– परिवहन संघ
– घाट समितियां
– पर्यावरण एवं गैर-सरकारी संगठन
– महिला सशक्तिकरण से जुड़े संगठन
– सांस्कृतिक एवं विरासत संरक्षण संस्थाएं
– गंगा एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि
– हस्तशिल्प एवं बनारसी साड़ी से जुड़े संघ
– आवासीय कल्याण संघ (RWA)
– मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधि
– विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि
– सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स
जन संवाद में उठे प्रमुख मुद्दे
कार्यक्रम के दौरान शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यटन विकास, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपने सुझाव रखे।
मुख्य चर्चा के बिंदु निम्नलिखित रहे:
– शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उपाय
– पर्यटन विकास को नई दिशा देने संबंधी सुझाव
– भारत माता मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य
– नए टाउनशिप के विकास की योजनाएं
– ट्रैफिक समस्याओं के समाधान
– सारनाथ स्थित आकाशवाणी के पास पार्किंग व्यवस्था में सुधार
– काशी की गलियों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का सुझाव
– वेदव्यास मंदिर के जीर्णोद्धार संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव
अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन
आयुक्त वाराणसी मण्डल श्री एस. राजलिंगम ने सभी उपस्थित जनों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव लिखित रूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने HFL तथा नए टाउनशिप से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
“काशी जन संवाद” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से वाराणसी के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करना था। आयोजन में यह बल दिया गया कि नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को भविष्य की योजनाओं एवं विकास कार्यों में शामिल किया जाएगा।
इस जन संवाद के माध्यम से वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शहरवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर विकास प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं जन-उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।




