Varanasi

महिला भूमिहार समाज के सावन-तीज महोत्सव में हरियाली का संदेश, पौधारोपण का लिया संकल्प

वाराणसी के होटल अमाया में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सावन क्वीन प्रतियोगिता और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

रिपोर्ट: विवेक राय।

 

वाराणसी। महिला भूमिहार समाज द्वारा आयोजित सावन एवं तीज महोत्सव “आया सावन झूम के” का भव्य आयोजन कैंटोनमेंट स्थित होटल अमाया में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने भारतीय संस्कृति, सावन की लोक परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उषा किरण राय, राज किरण राय, आशा राय एवं शकुंतला राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद गणेश वंदना, पारंपरिक कजरी गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल और सावन क्वीन प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

आयोजन की संयोजिकाओं नीलू राय, अनीता राय, सरिता राय, बबिता सिंह एवं अंकिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कजरी गीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं को सावन के रंग में सराबोर कर दिया। महिला भूमिहार समाज की अध्यक्षा डॉ. राजलक्ष्मी राय ने अपने संबोधन में कहा कि समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप पौधे वितरित किए गए। “धरती की खुशहाली है हरियाली” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया तथा सभी ने स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, डॉ. विजेता राय, सोनी राय, प्रतिमा राय, किरण सिंह, चंद्रकला राय, वंदना सिंह, किरण राय, रितु राय, सरोज सिंह, प्राची राय, सुमन सिंह, कुसुम सिंह, बीना सिंह, आशा राय, सविता, खुशबू, सरिता, उमा सहित महिला भूमिहार समाज की बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button