Varanasi

Varanasi: कैंट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की तीन बाइक व तीन कटी बाइकों के पुर्जे बरामद

सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता, अस्पताल व कचहरी परिसर से चुराई गई थीं बाइकें

नीरज सिंह, वाराणसी

 

वाराणसी। कैंट थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें तथा पार्ट्स निकालने के लिए काटी गई तीन अन्य मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि बरामद तीन मोटरसाइकिलों में से दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर तथा एक कचहरी परिसर से चोरी की गई थी। वहीं, काटी गई तीन मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस व अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं। इनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर शिनाख्त कराई जाएगी।

 

Varanasi: गुरु रविदास जन्मस्थली क्षेत्र में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, नियमित सफाई व्यवस्था की उठी मांग

 

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुमताज तथा प्रवेश गुप्ता, दोनों निवासी चौबेपुर, को मानसिक चिकित्सालय के पीछे धोबी घाट के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके अलग-अलग पुर्जे बेचते थे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा मिलता था। पुलिस के अनुसार आरोपी मुमताज के खिलाफ वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल नागेंद्र कुमार शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button