VaranasiCrimeबड़ी ख़बर

6 साल की मासूम के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के बाद कुएं में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

चौबेपुर में दिल दहला देने वाले कांड का आरोपी ताज मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, पुलिस की गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

 


वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और मासूम के अपहरण के आरोपी ताज मोहम्मद के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।


 

जानिए क्यों और कैसे हुआ मुठभेड़

यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस टीम 6 साल की मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें सक्रिय थीं और देर रात लोकेशन ट्रेस होने पर घेराबंदी की गई, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।


जानिये क्या है पूरी घटना

सोमवार सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 6 वर्षीय बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी के बाद जब वह वापस लौट रही थी, तभी इलाके का ही युवक ताज मोहम्मद उसे बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया।

आरोप है कि आरोपी बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया, जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में सबूत मिटाने के इरादे से उसे करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में धक्का दे दिया।

कुएं में गिरने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बच्ची के सिर, हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव था। उसे तुरंत कादीपुर कलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

वाराणसी में पुलिस-मुठभेड़, मनीष के हत्यारोपियों को पैर में लगी गोली, SOG व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ₹50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एडीसीपी लिपि नागयाच, एसीपी विदुष सक्सेना समेत कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली गई और देर रात मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button