Varanasi

वाराणसी में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, दो गाय और एक बछड़ा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

 

वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कच्चा बाबा मंदिर के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे दो गाय और एक बछड़े को बरामद किया है। इस दौरान वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित यादव पुत्र जियाराम यादव निवासी ख्वाजापुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन (UP 62 AT 2523) से गायों को जौनपुर से चंदौली ले जा रहा था, जहां उनके वध की योजना थी।

पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक लल्लन सिंह, उपनिरीक्षक कुंवर दिलीप सिंह तथा हेड कांस्टेबल बृजभूषण यादव ने मौके पर सक्रियता दिखाते हुए न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया बल्कि जानवरों को भी तड़पती हालत में सुरक्षित बचा लिया। सभी पशुओं के मुंह से झाग निकल रहा था और वे बुरी तरह रस्सियों से बंधे हुए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री रसीद या वाहन के कागजात भी मौजूद नहीं थे। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह वध हेतु गायों को ले जा रहा था।

अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 0291/2025, धारा 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद पशुओं को पानी पिलाया गया और उनके प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। जानवरों को रामदुलार यादव नामक स्थानीय निवासी को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button