Chandauli

Chandauli: धानापुर में एसडीएम के खिलाफ भड़का माले कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पुलिस ने रोका पुतला दहन

चंदौली के रेवसा गाँव में दलित-गरीबों के पुनर्वास की अनदेखी पर बवाल, ग्रामीणों ने किया एसडीएम अनुपम मिश्रा का पुतला फूंकने का प्रयास और गिरफ्तारी

चन्दन सिंह, चन्दौली 

 

चंदौली। धानापुर कस्बे में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में एसडीएम का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला कब्जे में लेकर दहन रोक दिया।

एक माह से लापता रोहित केशरी का बबुरी पुलिस नहीं लगा पाई सुराग, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

नारों के साथ जुलूस, एसडीएम पर तानाशाही का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने “मुगलसराय एसडीएम मुर्दाबाद”, “एसडीएम होश में आओ” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में जुलूस निकाला। पुलिस द्वारा पुतला दहन रोके जाने पर माले कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।

लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 घंटे के भीतर मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में किया लंगड़ा

माले नेताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम अनुपम मिश्रा ने भारतमाला परियोजना के विरोध में चल रहे धरने के दौरान दलित परिवारों को जमीन दिलाने का वादा किया था। लेकिन बाद में उन्होंने वादा तोड़ते हुए दलितों को उजाड़ने की कोशिश की।

गिरफ्तारी और मारपीट का आरोप

इसी विरोध के दौरान माले नेता संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अलीनगर थाने में संजय यादव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि एसडीएम अनुपम मिश्रा की तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम के तत्काल निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी

माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अनुपम मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक आंदोलन और विशाल प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

https://www.instagram.com/reel/DQsvnNXE-Qd/?igsh=cWQ2YjJuOXVkZzk3

विरोध प्रदर्शन में रामकृत, अशोक, अंजना रेखा भारतीय, हरिशंकर विश्वकर्मा, सीताराम वनवासी, बनारसी वनवासी, रामप्रसाद और राम प्यारे सैनी सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button