Chandauli

दिघवट गांव में निर्माण कार्य पर हंगामा, मनबढ़ों ने उखाड़ी इंटरलॉकिंग ईंटें, अधिकारी बने दर्शक

चंदन सिंह, चंदौली

 

चंदौली जनपद के सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के दिघवट गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरकारी निर्माण कार्य के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ तत्वों ने चल रहे गली निर्माण में बाधा डालते हुए इंटरलॉकिंग ईंटों को उखाड़ फेंका, जिससे काम ठप पड़ गया। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत निधि से सड़क और गली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों को धमकाते हुए निर्माण सामग्री में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने नई लगाई जा रही इंटरलॉकिंग ईंटों को भी अपने घर कि महिलाओं को आगे करके निकाल फेंका।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी ग्राम प्रधान और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक किसी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button