Varanasi

वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का शर्मनाक कांड

वार्ड ब्वॉय ने मरीज महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विभागीय जांच में आरोप साबित, आरोपी फरार

~ वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का घिनौना कांड

~ वार्ड ब्वॉय ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म

~ वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

~ विभागीय जांच में आरोप साबित लेकिन आरोपी फरार

 

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

 

रिटायर्ड IAS अधिकारी ठगी के जाल में फंसे: साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगे 45 लाख रुपये

 

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक वार्ड ब्वॉय पर इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म और फिर वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर आरोप विभागीय जांच में पूरी तरह सही पाया गया। आरोपी के लगातार यौन शोषण से तंग आकर पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद आरोपी पिछले 15 दिनों से फरार है।

इलाज के बहाने सुनसान कमरे में ले जाकर दिया घिनौना वारदात को अंजाम

पीड़िता करीब दो महीने पहले सामान्य बीमारी का इलाज कराने डीडीयू अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय उसे बार-बार रोका करता था और बातों में उलझाता था। एक दिन मौका पाकर उसने महिला को एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो लीक करने की धमकी देकर पीड़िता को बार-बार बुलाया और महीनों तक यौन शोषण करता रहा।

ब्लैकमेल से आजिज आकर महिला ने खाया जहर

लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे उसी डीडीयू अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी।

शुरुआत में सिर्फ वार्ड बदला, बाद में जांच में आरोपी दोषी करार

शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने सबसे पहले आरोपी वार्ड ब्वॉय का वार्ड बदल दिया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में दबाव बढ़ने पर CMS डॉ. आर.एस. राम ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई। समिति ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों की गहन पड़ताल की। जांच में वार्ड ब्वॉय पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। डॉ. राम ने बताया कि दोष सिद्ध होने के बाद पूरी फाइल स्वास्थ्य विभाग को स्थायी बर्खास्तगी व अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

पुलिस में अब तक कोई FIR नहीं, आरोपी 15 दिन से गायब

चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक न तो पीड़िता और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस में कोई FIR दर्ज कराई गई है। जैसे ही जांच पूरी हुई और कार्रवाई की तलवार लटकती दिखी, आरोपी वार्ड ब्वॉय ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल बंद है और घर पर भी कोई जानकारी नहीं है।

सड़क किनारे मिली युवक की की लाश: परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, आधीरात तक होता रहा हंगामा

अस्पताल के अंदर मरीज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मामले ने पूरे वाराणसी में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button