News

गाजीपुर में प्रिंस चौहान ने हाईस्कूल में तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान: 576/600 अंक पाकर रचा कीर्तिमान, कॉलेज में हुआ सम्मान 

आकाश पाण्डेय, ख़बर भारत, गाज़ीपुर

गाजीपुर: जिले के श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज, लच्छीपुर दौलतपुर के छात्र प्रिंस चौहान ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंस ने 600 में से 576 अंक (96.00 प्रतिशत) हासिल कर अपने माता-पिता, गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रिंस चौहान हीरानंदपुर पोस्ट माहपुर के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रधानाचार्य ओमकार मिश्र ने माल्यार्पण कर छात्र को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र के पिता ईश्वर चौहान ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। वहीं प्रिंस चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और अनुशासन को देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन करीब आठ घंटे पढ़ाई करता था।

प्रिंस का लक्ष्य भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करना है। कॉलेज के संरक्षक अमित सिंह पिंकू ने छात्र की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए सभी छात्रों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आनंद सिंह, विपिन सिंह, रेखा सिंह, निधि सिंह, अभिषेक सिंह, आशीष यादव, सुनील यादव, शंभु प्रसाद, अखिलेश पाण्डेय, अखिलेश कुमार और सर्वेश सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button