Chandauli

भूसी की आड़ में बिहार जा रही 61 लाख की अवैध बीयर पकड़ी गई, चंदौली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा

चंदन सिंह, चन्दौली

 

चंदौली। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब 61 लाख रुपये मूल्य की 1210 पेटी (14,520 लीटर) अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘कटरा गैंग’ का 1 लाख  इनामी कमलेश बिंद, होटल कारोबारी के बेटे की हत्या का था मुख्य आरोपी

 

जानकारी के अनुसार, नवीन मंडी चौकी के सामने पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक संख्या MH18BG7712 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में ऊपर से भूसी लदी हुई दिखाई दी, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से निरीक्षण किया तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। बरामद बीयर HOWARD 500 ब्रांड की बताई जा रही है।

 

 

पुलिस के अनुसार ट्रक से कुल 1210 पेटी बीयर, जिसमें लगभग 14,520 लीटर शराब थी, बरामद की गई। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 61 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप पंजाब से बिहार के औरंगाबाद जिले में पहुंचाई जा रही थी। इसके बदले उन्हें प्रत्येक चक्कर पर करीब 50 हजार रुपये पारिश्रमिक मिलता था।

जमीन का धंधा या कोई पुरानी रंजिश? वाराणसी मर्डर मिस्ट्री की जांच में जुटी पुलिस, घटनास्थल से संदिग्ध पदार्थ बरामद!

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और बीयर की इस बड़ी खेप को बिहार में किसके पास पहुंचाया जाना था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

थाना चंदौली पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद ट्रक और बीयर को कब्जे

 

में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button