Varanasi

कैंट में दुष्कर्म के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, पैर में लगी गोली

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप; आरोपी को वरुणा नदी किनारे दबोचा

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी 

 

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जिस पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। बुधवार की रात पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में आरोपी शुभम भारती (पुत्र रमेश भारती, निवासी गिलट बाजार) को गोली लगी, जो उसके पैर पर लगी। घायल आरोपी को तुरंत दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एक दिन पहले ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर सर्च अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी वरुणा नदी किनारे हुई, जहां उसे दबोचा गया।

पड़ताल में घटना का पूरा क्रम सामने आया है कि शिकायतकर्ता, जो झारखंड का रहने वाला है, कैंट के नदेसर इलाके में किराये के मकान में रहता है और पास ही एक रेस्टोरेंट भी संचालित करता है। उसकी बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बोल नहीं पाती; उसका इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसकी बहन छत पर गई थी। उसी दौरान आरोपित शुभम भारती वहां पहुंचा और बिना रोकटोक उसे पकड़कर जबरन पास आया और दुष्कर्म किया। देर तक बेटी घर न लौटने पर माता ने छत पर जाकर घटना का पता लगा और आरोपित को पकड़ने का प्रयास करने पर वह फरार हो गया।

मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में चोट आई। घायल अवस्था में पकड़े गए शुभम ने पूछताछ में कबूल किया कि वह कई दिनों से पीड़िता की तलाश में था और मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ सामिल धाराओं के तहत उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले में पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक संवेदनशीलता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button