सिगरा जैसे व्यस्ततम इलाके में सालों से सड़क किनारे अतिक्रमण, कमांड सेंटर के बगल में चल रहे इस दुकान पर कार्रवाई क्यों नहीं?

ख़बर भारत, डेस्क
वाराणसी। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद शहर के सबसे व्यस्ततम जगहों में से एक जहाँ दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में वहीँ मुख्य मार्ग पर वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर किए जा रहे कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह अतिक्रमण शहर के कमांड सेंटर के ठीक बगल में बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है और स्थानीय पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?
मामले को लेकर जब ‘छोले भटूरे चावल’ के ठेले वाले दुकानदार राजू से पूछा गया तो उसने कहा कि “नगर निगम और सिगरा थाने पर हमारा सिस्टम सेट है, हम यहां सालों से लगा रहे हैं, आप लोग कुछ भी कर लीजिए हमारा कुछ नहीं होगा।”
एक तरफ पुलिस आयुक्त अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख मार्ग पर लंबे समय से बने इस अतिक्रमण ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बात दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को देशभर की सड़कों पर पैदल यात्रियों के लिए चिह्नित और अतिक्रमण मुक्त स्थान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि पैदल यात्रियों को वाहनों के डर के बिना सुरक्षित चलने का भरोसा होना चाहिए।
ऐसे में अब देखना होगा कि सिगरा के मुख्य मार्ग पर वर्षों से जारी इस कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन कब कार्रवाई करता है।
मानक के विपरीत निर्माणाधीन होटल के गड्ढे में समाई गली, मकानों में दरारों से गिरने का खतरा बढ़ा





2 Comments