Jaunpur

केराकत में पैथोलॉजी का भव्य उद्घाटन, मरीजो को मिलेगा सुगम जांच की सुविधा

अंकित मिश्रा

 

केराकत, जौनपुर। केराकत थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक के बगल पैथकाइंड लैब का भव्य उद्घाटन रविवार की सुबह सकुशल सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आसपास के लोगो के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार ने बताया कि उद्घाटन के दौरान दस मरीजो का निःशुल्क जाँच किया गया और लैब में होने वाली जाँच और मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा पाठ कर लैब का उद्घाटन किया गया।

लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार ने बताया कि पैथकाइंड लैब के केराकत में खुलने से सभी को कम पैसे में जाँच की सुविधा मिलेगा साथ ही ऐसे मरीज जो लैब पर नही पहुँच पा रहे उनका सैम्पल उनके घर जाकर लिया जायेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि लैब पर होने वाली जांच सभी अस्पतालों में मान्य होगी। वही ग्रामीणों ने बताया कि जहाँ हम लोग हजारों रुपये खर्च कर अन्य जगह या लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय कर जौनपुर या 45 किलोमीटर की सफर तय कर वाराणसी जाते थे अब लैब खुल जाने से हमे सारी सुविधाएं यही मिल जायेगी और वो भी कम पैसे में।

इस मौके पर डॉ.आलोक कुमार, सत्यम पांडेय, संजय मौर्या, सत्यप्रकाश शर्मा और अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button