VaranasiNews

पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने की मारपीट, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई सिगरा पुलिस, तीन को लिया हिरासत में

बार के बाहर हुई मारपीट के बाद उठे कानून व्यवस्था पर सवाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार, बीएनएसएस की धाराओं में की कार्रवाई

अजय त्रिपाठी, वाराणसी

 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक बार के बाहर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मारपीट की घटना कैसे हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र के द वाइब बार (The Vibe Bar) के बाहर बीती रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद थी और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट करने का दुस्साहस कैसे हुआ।

 

Varanasi: क्या खत्म हो गया कानून का खौफ? पुलिस की मौजूदगी में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल

 

मामले में सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वैभव जायसवाल पुत्र सुभाष जायसवाल निवासी हैबीपुरा, थाना चेतगंज (उम्र 20 वर्ष), शाहिद खान पुत्र शमसुद्दीन निवासी शिवपुर (उम्र 20 वर्ष) तथा समीर कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी दयानगर, थाना सिगरा (उम्र 20 वर्ष) शामिल हैं।

 

Varanasi: कैंट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की तीन बाइक व तीन कटी बाइकों के पुर्जे बरामद

 

सिगरा पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके नाम-पते की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की निष्पक्ष जांच जारी है और सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button