राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के 117वीं जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
रंधा सिंह, चन्दौली

चंदौली : राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती समारोह का आयोजन चन्दौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय ऑडिटोरियम में किया गया। जिसके बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए कहा कि… जहां-जहां हिंदुस्तान है, वहां-वहां उनकी चर्चा के बिना हिंदी साहित्य को पूरा नहीं माना जा सकता। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 117 वीं जयंती पर पूरे देश को बधाइयां दी और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने साहित्य जगत में मां भारती की सेवा करते हुए जो साहित्य हम सबको दिया है। राष्मरथी के रूप में जो आज भी प्रासंगिक है। ऐसे महापुरुष को मैं आज भी नमन करता हूं, उनकी स्मृतियों को नमन करता हूं प्रणाम करता हूं।
वही पत्रकारों द्वारा आजम खां के जेल से रिहा होने पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का जो भी निर्णय है, उसका हम सभी स्वागत करते हैं।
हर परिस्थिति में हम प्रदेश में लाइन ऑर्डर कायम रखेंगे। भारतीय संविधान और भारतीय कानून के मुताबिक हमारी सरकार हर परिस्थिति में अपराध और कानून में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।




