News

वाराणसी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शराब पार्टी का वायरल वीडियो: कर्मचारी बने ‘साकी’, जांच के आदेश

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

 

 

वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पैथोलॉजी विभाग की लैब में कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की पवित्रता पर सवाल खड़े कर रही है।

 

लैब में पार्टी का शर्मनाक वीडियो

वीडियो में पैथोलॉजी लैब के अंदर मशीनों के बीच एक टेबल पर तीन-चार व्यक्ति बैठे नजर आ रहे हैं। वे शराब के गिलास, चखने और सिगरेट के साथ आराम से बैठकर पार्टी का मजा लेते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति फ्रिज खोलकर सामान निकालता है और प्लेट में रखता है, जबकि दूसरा केबिन में सिगरेट जलाता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला चौथा व्यक्ति भी मौजूद है। इसमें एक लैब टेक्नीशियन और दो संविदा कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह लैब अस्पताल में आने वाले इमरजेंसी, ओपीडी मरीजों और गर्भवती महिलाओं के ब्लड सैंपल की जांच करती है, जहां साफ-सफाई और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

CMS बोलें जांच के बाद होगी कार्यवाही

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरएस राम ने वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है और उनके ज्वाइन करने से पहले का है। फिर भी, उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार देते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह घटना सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की जिम्मेदारी और नैतिकता पर गंभीर सवाल उठा रही है, खासकर तब जब मरीजों की जान से जुड़ी जांच लैब में ऐसी हरकतें हो रही हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button