Varanasi

वाराणसी पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल, ‘बड़ा खाना’ के साथ बढ़ाया गया मनोबल

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिला प्रशिक्षुओं के साथ किया सहभोज, अनुशासन और समर्पण की सराहना

नीरज सिंह, वाराणसी

 

 

वाराणसी के रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल उत्साह और अनुशासन के बीच संपन्न हुआ। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद महिला प्रशिक्षुओं के सम्मान में ‘बड़ा खाना’ का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं शामिल होकर टीम भावना और एकजुटता का संदेश दिया।

पुलिस आयुक्त ने महिला आरक्षियों के साथ सहभोज करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि हर आरक्षी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है, जहां सेवा भावना, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी की नींव रखी जाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पहड़िया मंडी में स्टिंग ऑपरेशन से खुली ‘अवैध वसूली’ की पोल, सचिव कार्यालय के सामने ही चल रहा खेल

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला। महिला आरक्षियों ने भी इस आयोजन को अपने प्रशिक्षण काल का एक यादगार अनुभव बताया। यह आयोजन न केवल पासिंग आउट परेड की तैयारी का हिस्सा रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और पुलिस बल में बढ़ती भागीदारी का भी सशक्त उदाहरण बना।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button