VaranasiCrime

वाराणसी में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़: 2 बदमाशों के पैरों में गोली, SOG प्रभारी गौरव सिंह भी घायल

नीरज सिंह

~ वाराणसी में एनकाउंटर: चांदी लूटकांड के दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह भी घायल

~ लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी दबोचे गए

 

 

वाराणसी। वाराणसी में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चौक थाना क्षेत्र में हुई चांदी लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास हुई, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के दाहिने हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गए।

 

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को चौक थाना क्षेत्र में हुई चांदी लूट की घटना में शामिल बदमाशों के लौटूबीर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसओजी और लंका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से घायल SOG प्रभारी गौरव सिंह

 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। गोलीबारी के दौरान एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के दाहिने हाथ में भी गोली लगी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

वाराणसी एसओजी प्रभारी गौरव सिंह का ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

घायल दोनों बदमाशों को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और चांदी लूटकांड सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में विस्तृत जानकारी और बरामदगी को लेकर जल्द ही आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button