News

नमो घाट पर पर्यटक का खोया पर्स 10 मिनट में बरामद, पर्यटक पुलिस की तत्परता की सराहना

उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ व टीम ने त्वरित कार्रवाई कर लौटाए ₹8000 और जरूरी दस्तावेज

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

 

वाराणसी, 9 मई 2026:  नमो घाट पर शुक्रवार को पर्यटक पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। भ्रमण एवं गश्त के दौरान पर्यटक थाना नमो घाट पर तैनात उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ को बलरामपुर निवासी पर्यटक रोशन यादव ने सूचना दी कि उनका पर्स कहीं गिर गया है। पर्स में करीब 8000 रुपये नकद के साथ कई आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, जिसके चलते पर्यटक काफी परेशान था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ ने तत्काल अपनी टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी। टीम में हेड कांस्टेबल चालक राजकुमार, हेड कांस्टेबल जोगेंद्र और कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे। पुलिस टीम ने नमो घाट और आसपास के क्षेत्र में त्वरित तलाशी अभियान चलाया और महज 10 मिनट के भीतर पर्यटक का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बरामद पर्स संबंधित पर्यटक रोशन यादव को सुपुर्द कर दिया गया। पर्स में मौजूद नकदी और दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर पर्यटक ने राहत की सांस ली और वाराणसी पर्यटक पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की खुलकर सराहना की।

इस घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने भी पर्यटक पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। वाराणसी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पर्यटक पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button