‘विकसित भारत’ की तस्वीर पेश करने जुटे मीडिया और सरकार, पीआईबी की वार्तालाप कार्यशाला संपन्न

वाराणसी। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पीआईबी वाराणसी द्वारा ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महापौर अशोक तिवारी ने भी केंद्र सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला।
पीआईबी के संयुक्त निदेशक दिलीप शुक्ला ने विकासपरक संदेशों के प्रभावी प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद और विचार-विमर्श भी हुआ।




